1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

16 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2019 06:07 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 06:07 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज देर रात 02:13 तक रवि योग और आज सुबह 07:35 से पूरा दिन पार करके कल सुबह 04:31 तक शोभन योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 march
Horoscope 16 march

मिथुन राशि
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल