1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

16 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2019 06:07 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 06:07 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज देर रात 02:13 तक रवि योग और आज सुबह 07:35 से पूरा दिन पार करके कल सुबह 04:31 तक शोभन योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 march
Horoscope 16 march

धनु राशि
आज आप परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय से पूर होंगे।

मकर राशि
आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपका कोई नया दोस्त भी बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल