1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

16 मार्च राशिफल: शनिवार को बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2019 06:07 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 06:07 pm IST

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज देर रात 02:13 तक रवि योग और आज सुबह 07:35 से पूरा दिन पार करके कल सुबह 04:31 तक शोभन योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 march
Horoscope 16 march

सिंह राशि
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सैलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगने के योग हैं। आपके बिजनेस में तरक्की हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कन्या राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल