1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Dec 16, 2018 12:46 pm IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो चुकी है । फिलहाल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि चल रही है । साथ ही आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा । इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 04 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र भी है ।

मिथुन  राशि
मिथुन  राशि

मिथुन राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है । आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे । दूसरों के काम से कुछ सीखने की चाहत रखेंगे। आप कुछ लोगों को महत्वपूर्ण मामलों में कारगर राय दे सकते हैं । कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा । किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । 

कर्क राशि - आज किस्मत का साथ मिलने में परेशानी कम होगी । आपका कोई काम आसानी से हो जाएगा । ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है । इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है । आपको अपनी गलती से आज थोड़ा नुकसान हो सकता है । कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं । चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल