1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Dec 16, 2018 12:46 pm IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो चुकी है । फिलहाल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि चल रही है । साथ ही आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा । इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 04 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र भी है ।

rashifal 2018
rashifal 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है । काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये । परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं । दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है । माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी

कन्या राशि - आज का दिन नई सौगात लेकर आया है । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे । किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से
मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा । इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे । पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी । किसी कन्या को उपहार देकर उसका आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल