1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Dec 16, 2018 12:46 pm IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो चुकी है । फिलहाल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि चल रही है । साथ ही आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा । इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 04 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र भी है ।

horoscope 2018- India TV Hindi
horoscope 2018

नई दिल्ली: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो चुकी है । फिलहाल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि चल रही है । साथ ही आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा । इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 04 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र भी है । ये शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। इसका अर्थ है - धनवान या धनी । इस नक्षत्र को धन संपदा की प्राप्ति और सुखी जीवन के साथ जोड़कर देखा जाता है । अगर आप भी अपने जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं और धन संपदा की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको रेवती नक्षत्र से जुड़े कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए और वो कौन-से उपाय हैं, ये हम आपको बतायेंगे आज ठीक 8 बजे।

मेष राशि - आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आज कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है । चारों तरफ से आपको खूब प्रशंसा मिलेगी । खाली समय का उपयोग नए लोगों से मिलने- जुलने में करेंगे, तो जल्द ही आपके सामने काम के नए अवसर खुलेंगे ǀ पुराने काम के भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं । धार्मिक कार्यों की ओर मन अग्रसर होगा । ऑफिस के किसी काम में अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है । पारिवारिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी । जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे । 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । घर के काम को समय से निपटा लेंगे । परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा । नई बातों को जानने के लिए आप

उत्सुक होंगे । दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी । किसी रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिल सकता है । आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित होगी । मंदिर में फल दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल