1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Dec 16, 2018 12:46 pm IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो चुकी है । फिलहाल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि चल रही है । साथ ही आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा । इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 04 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र भी है ।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । पैसों के मामलों में आप लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें । किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर
रहेगा । आपके कुछ जरूरी कामकाज रूक सकते हैं । कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है । आपका खर्च बढ़ सकता है । आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है । मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपकी समस्याओं का समाधान होगा ।

वृश्चिक राशि - आज किसी बड़े काम में आपको सफलता मिल सकती है । इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है । आपको जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है । कुछ अनसुलझे सवाल आज आपके सामने आ सकते हैं । आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। किसी ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको आर्थिक लाभ होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल