1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

17 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Dec 16, 2018 12:46 pm IST

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो चुकी है । फिलहाल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि चल रही है । साथ ही आज पूरा दिन सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा । इसके अलावा आज पूरा दिन पूरी रात पार करके अगली सुबह 04 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र भी है ।

horoscope
horoscope

कुंभ राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे । आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा । आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा । आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे । आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है । रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा । परिवार में सुख शांति बनी रहेगी । शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपके धन में बढ़ोतरी होगी । 

मीन राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे आपको सफलता हासिल होगी । रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। आज आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल