1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 फरवरी राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आएगी उथल-पुथल, भगवान विष्णु की करें पूजा

17 फरवरी राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आएगी उथल-पुथल, भगवान विष्णु की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 04:49 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। शास्त्रों में माघ मास के कृष्ण और शुक्ल, दोनों ही पक्षों की द्वादशी का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि तिल की उत्पत्ति भी द्वादशी को हुई थी। इसलिए माघ की द्वादशी को तिल से भगवान विष्णु की पूजा का बहुत महत्व है। आज के दिन नैवेद्य के रूप में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने के साथ ही तिल से स्नान और हवन का भी विधान है। 

राशिफल 2019
राशिफल 2019

मिथुन राशि - आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो सकता है । आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए । आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं । आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं । आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं । संतान की ओर से आपको सुख मिल सकता है । मंदिर में गुड़ का दान करें, समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी । 

कर्क राशि - आज आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं । कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है । आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा । किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए । पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है । गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल