1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 फरवरी राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आएगी उथल-पुथल, भगवान विष्णु की करें पूजा

17 फरवरी राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आएगी उथल-पुथल, भगवान विष्णु की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 04:49 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। शास्त्रों में माघ मास के कृष्ण और शुक्ल, दोनों ही पक्षों की द्वादशी का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि तिल की उत्पत्ति भी द्वादशी को हुई थी। इसलिए माघ की द्वादशी को तिल से भगवान विष्णु की पूजा का बहुत महत्व है। आज के दिन नैवेद्य के रूप में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने के साथ ही तिल से स्नान और हवन का भी विधान है। 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

सिंह राशि - आज किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे । आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है । परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है । आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं । आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए । आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है । कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं । माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपकी परेशानियां कम होगी । 

कन्या राशि - आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे । लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे । किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी । आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी । प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा । सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे । आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा ।

जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल