1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 फरवरी राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आएगी उथल-पुथल, भगवान विष्णु की करें पूजा

17 फरवरी राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आएगी उथल-पुथल, भगवान विष्णु की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 04:49 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। शास्त्रों में माघ मास के कृष्ण और शुक्ल, दोनों ही पक्षों की द्वादशी का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि तिल की उत्पत्ति भी द्वादशी को हुई थी। इसलिए माघ की द्वादशी को तिल से भगवान विष्णु की पूजा का बहुत महत्व है। आज के दिन नैवेद्य के रूप में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने के साथ ही तिल से स्नान और हवन का भी विधान है। 

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला राशि - आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं । आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं । ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है । आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए । आपको आलस्य महसूस हो सकता है । आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए । कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं । अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा ।

वृश्चिक राशि - आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं । आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं । धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं । जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है । आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है । आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है । धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल