1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 फरवरी राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आएगी उथल-पुथल, भगवान विष्णु की करें पूजा

17 फरवरी राशिफल: इन राशियों की जिंदगी में आएगी उथल-पुथल, भगवान विष्णु की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 04:49 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। शास्त्रों में माघ मास के कृष्ण और शुक्ल, दोनों ही पक्षों की द्वादशी का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि तिल की उत्पत्ति भी द्वादशी को हुई थी। इसलिए माघ की द्वादशी को तिल से भगवान विष्णु की पूजा का बहुत महत्व है। आज के दिन नैवेद्य के रूप में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने के साथ ही तिल से स्नान और हवन का भी विधान है। 

राशिफल 2019
राशिफल 2019

कुंभ राशि - आज कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा । माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । साथ ही शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं । किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा । आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अनाथालय में कुछ दान करें, कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे । 

मीन राशि - आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा । आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं । आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है । आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है । आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है । दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है । जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे । साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे । किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं । मंदिर में फल दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल