1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 17 जुलाई 2018: मंगलवार को 2 शुभ योग, इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास

17 जुलाई 2018: मंगलवार को 2 शुभ योग, इन राशियों की जिंदगी में होने वाला है कुछ खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 06:07 pm IST

17 जुलाई 2018 राशिफल: मंगलवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षण होने के कारण रवि योग और वरियान योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के चांसेस नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

17 july 2018 rashifal- India TV Hindi
17 july 2018 rashifal Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज स्कंद पंचमी है। आज सुबह 09:28 से पूरा दिन पार करके कल सुबह 08:20 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग भी रहेगा। साथ ही आज सुबह 09:28 से लेकर कल सुबह 08:20 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा।

मंगलवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षण होने के कारण रवि योग और वरियान योग लग रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के चांसेस नजर आ रहे है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। किसी खास काम को लेकर कोई शानदार योजना बन सकती है साथ ही उस पर काम भी शुरू हो सकता है। परिवारवालों के साथ समय अधिक बीतेगा। पारिवारिक कामों को करने में आज अपनों का साथ मिलेगा। अगर आप घर बदलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। नई सोसाइटी में आज ही शिफ्ट हो जायें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया है।

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में आज जिस भी काम की शुरूआत करेगें वो समय से पहले पूरा कर लेगें। इस राशि के आविवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अचानक विवाह के शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो , सभी स्टेप क्लीयर हो जायेंगे। सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लवमेट किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल