1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 फरवरी राशिफल: आज सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा असर

18 फरवरी राशिफल: आज सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 02:18 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है।पंचांग के अनुसार आज से वसंत ऋतु का प्रारंभ है। आज दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा।

 

मि

horoscope
horoscope
थुन राशि - आज आप परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।किसी पुराने दोस्त के साथ फोन पर बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे।आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके आपको भविष्य में फायदा हो सकता है।किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है।आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं।  सेहत के मामले में खुद का ध्यान रखना बेहतर होगा, खान-पान का ध्यान रखना होगा।मंदिर में केले दान करें, जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि - आज आपका ध्यान कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है।किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है।ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है।इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है।आपको अपनी गलती से थोड़ा नुकसान हो सकता है।कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं।सुबह-शाम घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल