1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 फरवरी राशिफल: आज सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा असर

18 फरवरी राशिफल: आज सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 02:18 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है।पंचांग के अनुसार आज से वसंत ऋतु का प्रारंभ है। आज दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

नई दिल्ली: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है।पंचांग के अनुसार आज से वसंत ऋतु का प्रारंभ है। आज दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा आपको बता दूं कि कल के दिन रात 11 बजकर 18 मिनट पर सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 04 मार्च को पूरा दिन पार करके अगली सुबह 05 बजकर 36 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

सूर्य के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से विभिन्न नामाक्षर और नक्षत्र वाले लोगों पर भी अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे। अतः किस नक्षत्र या नामाक्षर वाले लोगों पर सूर्य के इस गोचर के क्या प्रभाव होंगे और उसके लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए, साथ ही आज के दिन अपने बर्थडे और एनिवर्सिरी पर क्या करें खास, क्या है आपका लकी नंबर और लकी कलर।

मेष राशि - आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे।आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है।मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा।लेन-देन के लिये आज दिन अच्छा है।जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है।स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है।गाय के चरण स्पर्श करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि - आज कारोबारियों को लाभ होगा।छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है।करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी।अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा।इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है।नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।Purple, 7 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल