1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 फरवरी राशिफल: आज सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा असर

18 फरवरी राशिफल: आज सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 02:18 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है।पंचांग के अनुसार आज से वसंत ऋतु का प्रारंभ है। आज दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा।

rashifal
rashifal

सिंह राशि - आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है।कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है।काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये।परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए।इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है।कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं।दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।मन्दिर में कोई फूल वाला पौधा लगाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कन्या राशि - आज कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा।इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे।पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी।साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे।किसी कन्या को कुछ उपहार देकर उसका आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल