1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 फरवरी राशिफल: आज सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा असर

18 फरवरी राशिफल: आज सूर्यदेव शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 02:18 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है।पंचांग के अनुसार आज से वसंत ऋतु का प्रारंभ है। आज दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा।

astrology
astrology

कुंभ राशि - आज  आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा।पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी धन लाभ मिलने वाला है।आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे।आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे।आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा।आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे।आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है।रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।परिवार में सुख शांति बना रहेगा।माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपको धन लाभ होगा।

मीन राशि - वालों आज आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी।आप सबकी नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं।परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है।आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे।रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे।आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा।अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल