1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 नवंबर 2018: इन-इन राशि के लोगों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते

राशिफल 18 नवंबर 2018: इन-इन राशि के लोगों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2018 02:19 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 02:19 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज रवि योग है। इस योग में सारे कार्य सफल होते हैं। सूर्य के प्रभाव वाला ये रवि योग आज शाम 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज रविवार के दिन रवि योग पड़ रहा है। 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

धनु राशि - अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन शुभ है । आज खुले मन से काम करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी परफोर्मेंस से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको बड़े फायदे होंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। किसी समारोह में जाने का
प्लान बना सकते हैं। माँ सरस्वती को पीले चावल चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर राशि - वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी। आज अपने गुस्से पर काबू रखें।  आपके निजी संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दवाब में काम करना पड़ सकता है। जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें। मंदिर में फल दान करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल