1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 नवंबर 2018: इन-इन राशि के लोगों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते

राशिफल 18 नवंबर 2018: इन-इन राशि के लोगों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2018 02:19 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 02:19 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज रवि योग है। इस योग में सारे कार्य सफल होते हैं। सूर्य के प्रभाव वाला ये रवि योग आज शाम 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज रविवार के दिन रवि योग पड़ रहा है। 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि - कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएंगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
आपकी जीवनशैली में सुधार हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है। 'ॐ' शब्द का
11 बार उच्चारण करें, आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। 

कर्क राशि - वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है| आप अपनी काबीलियत से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। किसी काम को जल्दबाजी में ना करें,  काम
में रूकावट आ सकती है। बेहतर होगा काम को धैर्य पूर्वक करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके
सभी काम पूरे होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल