1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 नवंबर 2018: इन-इन राशि के लोगों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते

राशिफल 18 नवंबर 2018: इन-इन राशि के लोगों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2018 02:19 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 02:19 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज रवि योग है। इस योग में सारे कार्य सफल होते हैं। सूर्य के प्रभाव वाला ये रवि योग आज शाम 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज रविवार के दिन रवि योग पड़ रहा है। 

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

नई दिल्ली: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज रवि योग है। इस योग में सारे कार्य सफल होते हैं। सूर्य के प्रभाव वाला ये रवि योग आज शाम 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज रविवार के दिन रवि योग पड़ रहा है। चूंकि दोनों का संबंध सूर्यदेव से है। अतः सूर्य संबंधी उपाय करने के लिये आज का दिन बड़ा ही प्रशस्त है। रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। इस योग के दौरान शुरू किये गये कार्य बिना किसी बाधा के सफल जरूर होते हैं। तो आज रविवार के दिन रवि योग के संयोग में आप अपने कौन-से कार्यों को सफल बना सकते हैं, कैसे उचित लाभ पा सकते हैं और अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं।

मेष राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।  शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहितों के लिये विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार वालों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखमय की स्थिति बनी रहेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब

अच्छा होगा। 

वृष राशि - आज आपका दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा । किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी खास काम की तैयारी करेंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज मित्र से किसी काम में विशेष मदद मिलेगी। इस राशि के लवमेट आज किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे| अचानक धन लाभ होगा। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल