1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 नवंबर 2018: इन-इन राशि के लोगों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते

राशिफल 18 नवंबर 2018: इन-इन राशि के लोगों के लिए आ सकते हैं शादी के रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2018 02:19 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 02:19 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज रवि योग है। इस योग में सारे कार्य सफल होते हैं। सूर्य के प्रभाव वाला ये रवि योग आज शाम 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज रविवार के दिन रवि योग पड़ रहा है। 

राशिफल 2018
राशिफल 2018

कुंभ राशि - आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। लवमेट के साथ संबंध मधुर होंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। परिवार में कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपके परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

मीन राशि - आज दोस्तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आज अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है । किसी काम में मिली सफलता से परिवार के लोग खुश होंगे।। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल