1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 अगस्त राशिफल: इन राशि वाले जातक के बन सकते हैं बिगड़े काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

19 अगस्त राशिफल: इन राशि वाले जातक के बन सकते हैं बिगड़े काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 08:12 am IST

आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। जो भगवान श्री गणेश के निमित्त किया जाता है। वहीं आज संकष्टी चतुर्थी के साथ-साथ बहुला चतुर्थी का व्रत भी है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं ।आप किसी काम के लिए योजना तैयार कर सकते हैं ।आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है ।आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं ।बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मॉर्निंग वॉक करें, सेहत अच्छी बनी

रहेगी ।इस राशि के छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने का प्लान बनायेंगे ।बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं ।दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आपकी
सेहत अच्छी रहेगी और आपकी योजनाएं सफल होगी ।

कर्क राशि - आज कोई मित्र अचानक आपसे घर पर मिलने आएगा ।आपका कोई जरुरी काम पूरा होने की उम्मीद है ।आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा ।माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे ।आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा ।इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है ।आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं ।आपको बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है ।मंदिर में एक मिट्टी का घड़ा दान करें, आपके सभी काम सफल होंगे |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल