1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 अगस्त राशिफल: इन राशि वाले जातक के बन सकते हैं बिगड़े काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

19 अगस्त राशिफल: इन राशि वाले जातक के बन सकते हैं बिगड़े काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 08:12 am IST

आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। जो भगवान श्री गणेश के निमित्त किया जाता है। वहीं आज संकष्टी चतुर्थी के साथ-साथ बहुला चतुर्थी का व्रत भी है।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली: आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। जो भगवान श्री गणेश के निमित्त किया जाता है। वहीं आज संकष्टी चतुर्थी के साथ-साथ बहुला चतुर्थी का व्रत भी है। जिसे बहुला चौथ भी कहा जाता है। निर्णयसिन्धु के पृष्ठ 123 और वर्षकृत्यदीपक के पृष्ठ 67 के अनुसार इस दिन गायों का पूजन किया जाता है। इसीलिए आज के दिन बहुला गाय के पूजन से धन और संतान सुख की प्राप्ति होती है। आज उत्तरभाद्रपद नक्षत्र भी है जो आज शाम 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। वहीं आज धृति योग भी है जो दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। धृति योग को भूमि पूजन, शिलान्यास के लिए उत्तम माना जाता है। इस योग में रखा गया नींव का पत्थर आजीवन सुख समृद्धि देता है। 

मेष राशि - आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा ।आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा ।सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे ।पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे ।इस राशि के मीडिया से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम हासिल होंगे ।लवमेट के साथ बेहतरीन पलों को गुजारने का मौका मिलेगा ।आपके अंदर उत्साह बना रहेगा ।आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी ।अपने पास हरे रंग का एक रुमाल रखें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।

वृष राशि - आज आपको नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिलने की संभावना है ।आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी ।इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे ।अधिकारी वर्ग से आपका मेलजोल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बीतेगा ।मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, आपको लोगों से मदद मिलती रहेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल