1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों की होगी तरक्की, बाकी की राशियां जानें अपनी किस्मत

2 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों की होगी तरक्की, बाकी की राशियां जानें अपनी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2019 06:30 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 06:59 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, रविवार का दिन और कृतिका नक्षत्र है। कृतिका नक्षत्र आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

नई दिल्ली: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, रविवार का दिन और कृतिका नक्षत्र है। कृतिका नक्षत्र आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। आपको बता दूं कि कृतिका नक्षत्र का संबंध सूर्यदेव से है और रविवार का संबंध भी सूर्यदेव से है। अतः आज का दिन सूर्यदेव की कृपा पाने के लिये बड़ा ही अच्छा है। आज रविवार के दिन कृतिका नक्षत्र के दौरान कौन-से खास उपाय करके आप शुभ फल पा सकते हैं और अपने जीवन को ऊर्जा और तेज से परिपूर्ण कर सकते हैं, आज हम इसकी चर्चा करेंगे। इसके अलावा आपको एक बात और बता दूं कि आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को वट सावित्री व्रत का दूसरा संयम है। इसे सावित्री चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है, वहीं कल के दिन तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत का आखिरी संयम है। अतः वट सावित्री व्रत के बचे हुए इन बाकी दो दिनों का क्या महत्व है, इस दिन किस प्रकार पूजा विधि सम्पन्न की जाती है, ये सब भी हम आपको आज ही बतायेंगे।  

आज अगर आपका बर्थडे है तो क्या करें और अगर आपकी मैरिज एनिवर्सिरी है तो क्या  करें  खास... , क्या है आपका लकी नंबर और लकी कलर,   आज अगर बिजनेस शुरू करना है तो कितने बजे शुरू करें..  आज अगर कोई नया एग्रीमेंट साइन करना है तो कितने बजे उसे साइन करना उचित रहेगा..नाम के अक्षर के हिसाब से क्या आज दुश्मन जे़र होगा..या दोस्त की क़िस्मत का दरवाज़ा खुलेगा.. किस अक्षर का क्या है भविष्य...जारी रहेगी चर्चा हमेशा की तरह वास्तु शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र की । किस दिशा में जाने से होगा फायदा और आज आपको खाने में क्या नहीं खाना है।

मेष राशि - आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है । आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो सकते हैं । आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको कोई खास खुशखबरी मिल सकती है । आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे । मंदिर में फल दान करें, व्यापार में लाभ होगा । 

 
वृष राशि - आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी । शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा । परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी । घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे । सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे । सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे । चिड़ियों को दाना खिलाएं, करियर में सफलता मिलेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल