1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 मई राशिफल: ये 2 योग बदल देंगे मिथुन-कुंभ राशि की किस्मत, वहीं दूसरी राशियों का कुछ ऐसा बीतेगा मंगलवार

21 मई राशिफल: ये 2 योग बदल देंगे मिथुन-कुंभ राशि की किस्मत, वहीं दूसरी राशियों का कुछ ऐसा बीतेगा मंगलवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 06:49 pm IST,  Updated : May 20, 2019 06:49 pm IST

Rashifal 21 May: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग, जबकि उसके बाद पूरा दिन पार करके कल सुबह 09 बजकर 50 मिनट तक साध्य योग रहेगा।

Horoscope 21 may 2019- India TV Hindi
Horoscope 21 may 2019

Rashifal 21 May: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग, जबकि उसके बाद पूरा दिन पार करके कल सुबह 09 बजकर 50 मिनट तक साध्य योग रहेगा। कोई काम सीखने के लिए या विद्या प्राप्ति के लिए साध्य योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज रात 03 बजकर 31 मिनट तक मूल नक्षत्र भी रहेगा। अतः आज के दिन सिद्ध योग और साध्य योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होने की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। रिश्ते बेहतर होंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाये रखेंगे। किसी मित्र की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, मेष, कर्क राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन बाकी राशि वाले को रहना होगा संभलकर

वृष राशि
आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होगी। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बहुत बढ़िया है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। बहुत दिनों से मन में छुपाकर रखी कोई बात आज अपने जीवनसाथी को बता सकते हैं। अगर आप मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। मंदिर में गुड़ दान करें, आप सभी कामों में सफल होंगे।

ये भी पढ़ें- 15 मई को सूर्य कर चुका है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल