1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 05:41 pm IST,  Updated : May 14, 2019 05:41 pm IST

आज के दिन दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून की शाम 05 बजकर 38 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। बता दें कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may- India TV Hindi
sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may

धर्म डेस्क: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है।  आज के दिन दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून की शाम 05 बजकर 38 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। बता दें कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। अत: आज सूर्य की वृष संक्रांति है और किसी भी संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है।

राशि परिवर्तन के दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान का महत्व बताया गया है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्य की वृष संक्रांति के दौरान गोदावरी नदी में स्नान और दान का महत्व है। जानकारी के लिये आपको ये भी बता दूं कि सूर्य की इस वृष संक्रांति का पुण्यकाल आज सुबह सूर्योदय से दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। अत: आप इस समय के बीच स्नान और दान का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही सूर्य के वृष राशि में इस गोचर से आने वाले लगभग 30 दिनों के दौरान विभिन्न राशि वालों पर क्या असर होगा और उसके लिए आपको कौन-से उपाय करने होंगे। जानें इसके बारें में विस्तार से।

मेष राशि

सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको मेहनत के बल पर धन की प्राप्ति होगी। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अपनी योग्यता के बल पर आपको सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आप प्रसिद्धि पाने के इच्छुक होंगे। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इस बीच आपकी मनोदशा हर समय बदलती रहेगी। आपका मन कभी खुश, तो कभी दुःखी हो सकता है। अतः अगले 30 दिनों के दौरान सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  आपको किसी धर्मस्थल या मंदिर में नारियल का दान करना चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें- सूर्य-बुध राशि में कर रहा है परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ वहीं मकर राशि वाले संभलकर रहें

वृष राशि
सूर्यदेव आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का, यानी आपका खुद का स्थान होता है। 15 जून तक इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको कई तरह के फायदे होंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी, आपके यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आपके प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आपकी संतान को न्यायालय से लाभ मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। अगर आप इस बीच कोई यात्रा करते हैं, तो आपको उस यात्रा से अवश्य ही लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। अत: 15 जून तक सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए रोज सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करें। इससे आपको मिलने वाले शुभ फल सुनिश्चित होंगे।

ये भी पढ़ें- आज शाम शुक्र कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, मेष से लेकर तुला राशि तक के जातक रहें संभलकर

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल