1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 05:41 pm IST,  Updated : May 14, 2019 05:41 pm IST

आज के दिन दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून की शाम 05 बजकर 38 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। बता दें कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may
sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may

मिथुन राशि
सूर्यदेव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, परन्तु इस स्थान का संबंध व्यय से भी है। अत: सूर्य के इस गोचर से 15 जून तक आपको शैय्या सुख तो मिलेगा, लेकिन आपके खर्चें भी बहुत हद तक बढ़ सकते हैं। आपको अपने खर्चों के प्रति संभलकर रहना चाहिए। लिहाजा 15 जून तक सूर्यदेव के अशुभ फलों से मुक्ति पाने के लिए और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए  सुबह के समय अपने घर की खिड़की और दरवाजे खुले रखें, ताकि आपके घर के हर एक कोने में सूर्य की किरणें पहुँच सके। साथ ही धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देते रहें। इससे आपके खर्चे कम होंगे और आपको शैय्या सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि
सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्य के इस गोचर से मेहनत के बल पर आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। 15 जून तक धन लाभ के अवसर आपको कुछ कम ही मिल पायेंगे। अपने कार्यों को सफल बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। तो अगले 30 दिनों के दौरान अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए रात के समय अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी धर्मस्थल या मंदिर में दान कर दें। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपके सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल