1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 05:41 pm IST,  Updated : May 14, 2019 05:41 pm IST

आज के दिन दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून की शाम 05 बजकर 38 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। बता दें कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may
sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may

सिंह राशि
सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध राज्य और पिता से है। सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही 15 जून तक आपके पिता के काम बनने में भी कुछ परेशानी आ सकती है। अत: 15 जून तक अपने करियर में और पिता के कार्यों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए घर से बाहर निकलते समय अपना सिर ढक्कर जाएं। आप सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहन सकते हैं। इससे आपकी और आपके पिता की तरक्की सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि
सूर्यदेव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। इस स्थान पर सूर्यदेव के गोचर से आपको अपने कार्यों में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। 15 जून तक आपको अपने कार्यों में हर तरह से सफलता मिलेगी। तो अगले 30 दिनों तक अपने भाग्य का साथ बनाये रखने के लिए घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी 15 जून तक पीतल की कोई चीज गिफ्ट में न दें और न ही दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल