1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 05:41 pm IST,  Updated : May 14, 2019 05:41 pm IST

आज के दिन दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून की शाम 05 बजकर 38 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। बता दें कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may
sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may

तुला राशि
सूर्यदेव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध हमारी आयु से है, यानी हमारे स्वास्थ्य से है। सूर्य के इस गोचर से 15 जून तक आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तो अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए और लंबी आयु की प्राप्ति के लिए अगले 30 दिनों के दौरान काली गाय की सेवा करें। साथ ही जब भी मौका मिले, अपने बड़े भाई की मदद भी जरूर करें। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से है और आपके दाम्पत्य जीवन से है। सूर्य के इस गोचर से 15 जून तक आपके दाम्पत्य संबंध मधुर बने रहेंगे, लेकिन साथ ही एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के अवसर भी सामने आ सकते हैं। आपको इनसे बचकर रहने की जरूरत है। तो जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाये रखने के लिए और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिए अगले 30 दिनों के दौरान अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर किसी जरूरतमंद को खिलाएं। इससे आपके दाम्पत्य जीवन में प्यार बरकरार रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल