1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

15 मई को सूर्य कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, 30 दिनों तक रहेगा इन राशियों पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 05:41 pm IST,  Updated : May 14, 2019 05:41 pm IST

आज के दिन दोपहर पहले 11 बजकर 01 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून की शाम 05 बजकर 38 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। बता दें कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है।

sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may
sun transit in Taurus zodiac sign on 15 may

कुंभ राशि
सूर्यदेव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में चौथा स्थान जीवन में माता, भूमि-भवन और वाहन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको 15 जून तक भूमि, भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। साथ ही माता का साथ भी बना रहेगा। तो अगले 30 दिनों के दौरान जीवन में इन सब चीजों का लाभ पाने के लिए - किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। इससे आपको मिलने वाले लाभ सुनिश्चित होंगे।

मीन राशि
सूर्यदेव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहन और अभिव्यक्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको अपने भाई-बहनों का साथ पाने के लिए थोड़ी कोशिशें करनी पड़ेगी। दूसरों के आगे खुलकर अपनी बात रखने में आपको संकोच महसूस हो सकता है। तो 15 जून तक भाई-बहनों का साथ पाने के लिए और अपनी अभिव्यक्ति की आजादी को कायम रखने के लिए  धार्मिक कार्यों में सहयोग देते रहें। इससे आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आपकी अभिव्यक्ति की आजादी बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल