1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 नवंबर 2018 राशिफल: बुधवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट, रहें सतर्क

21 नवंबर 2018 राशिफल: बुधवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट, रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 07:00 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र में व्यतीपात योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 21 November 2018
Horoscope 21 November 2018

तुला राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। माता- पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान भी बन सकता है। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। आज इस राशि के वर्किंग लोगों को एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खानें से दूर रहें। घर से निकलते समय तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, सभी काम सफल होंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम को घर पर स्वादिष्ट खाने का आनंद उठाएंगे।  अगर आप अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए भी आज का दिन फायदा देने वाला है। आज मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। घर में तुलसी का पौधा लगाएँ, सुख-शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल