1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 नवंबर 2018 राशिफल: बुधवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट, रहें सतर्क

21 नवंबर 2018 राशिफल: बुधवार का दिन इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा संकट, रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 07:00 pm IST

बुधवार होने के साथ-साथ अश्विनी नक्षत्र में व्यतीपात योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 21 November 2018
Horoscope 21 November 2018

धनु राशि
आज आपका पूरा दिन माता-पिता के साथ व्यतीत होगा। आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। लोग आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। और भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन करते रहिये। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। सुबह उठकर बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सभी काम पूरे होंगे।

मकर राशि
आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद भी करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन  सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। आज छोटे भाई-बहन को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपके संबंध मधुर बनेंगे। शंकर जी को जल चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल