1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अक्टूबर राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों में से इन 5 राशियों के खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

22 अक्टूबर राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों में से इन 5 राशियों के खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2018 12:47 pm IST,  Updated : Oct 21, 2018 12:47 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है । आज सोम प्रदोष व्रत है। साथ ही आज सारे काम बनाने वाला रवि योग भी है। ये योग आज सुबह 07:36 से पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 08:47 तक रहेगा ।

rashifal 2018
rashifal 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । ऑफिस में सहकर्मी आपके काम का विरोध कर सकते हैं । हालांकि कुछ सहकर्मी आपके पक्ष में भी रहेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से बॉस काफी खुश होंगे, आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट मिल सकती है। आज आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए हर मसले पर अपनी राय ना दें।  बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका दिन अच्छा जायेगा।

कन्या राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । किसी सामाजिक संगठन से आप जुड़ सकते हैं, जिसका लाभ आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा । आप सबको साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे । घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं । इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे । आज किसी अपने से कोई नई चीज सीख सकते हैं । किसी जरूरी काम में भाईयों से मदद मिलेगी । गाय को रोटी खिलाएं, आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल