1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अक्टूबर राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों में से इन 5 राशियों के खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

22 अक्टूबर राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों में से इन 5 राशियों के खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2018 12:47 pm IST,  Updated : Oct 21, 2018 12:47 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है । आज सोम प्रदोष व्रत है। साथ ही आज सारे काम बनाने वाला रवि योग भी है। ये योग आज सुबह 07:36 से पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 08:47 तक रहेगा ।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा । यह परिणाम करियर से जुड़ा हो सकता है । ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे । कामकाज को व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे । जो भी काम कई दिनों से टालते आ रहे हैं, वो आज निपटा लेंगे । रूका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा । जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी ।

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी खास व्यक्ति से बातचीत में थोड़ी बहुत रूकावटें आ सकती हैं । लवमेट के साथ घरेलू खरीदारी के लिए जा सकते हैं, फिजूलखर्ची से बचें। न चाहते हुए भी आज आपको कुछ काम अधूरे छोड़ने पड़ सकते हैं । परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है, आपका मन अशांत हो सकता है । आज आप काफी व्यस्त हो सकते हैं । शीतला माता को गुड़ चढ़ाएं, काम बनते नजर आयेंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल