1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज का राशिफल 4 जनवरी 2022 : वृष राशि वालों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल 4 जनवरी 2022 : वृष राशि वालों का सोचा हुआ काम होगा पूरा, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 03, 2022 04:28 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 04:30 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 4 जनवरी 2022- India TV Hindi
राशिफल 4 जनवरी 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सिंह राशि वालों का दिन उत्तम रहेगा।
  • तुला राशि वालों को लोगों की मदद मिलती रहेगी।

आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज त्रिपुष्कर योग भी है। इसके आलावा आज सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र  रहेगा उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं। 

मेष राशि

आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेंगे। शाम को परिवार के साथ ही घर पर पार्टी करेंगे। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार आयेगा।

वृष राशि

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

मिथुन राशि

राशिफल 4 जनवरी 2022
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 जनवरी 2022

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। व्यापार को बढ़ाने का कुछ नए मौके मिलेंगे। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। जिससे जीवन में और मिठास बढ़ेगा। लवमेट्स आज कहीं बाहर घूमने जायेंगे। 

कर्क राशि

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदेंगे। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कुल मिलकर आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

सिंह राशि

राशिफल 4 जनवरी 2022
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 जनवरी 2022

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके पिता को किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धनलाभ कराने वाला होगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपना करियर और बेहतर बनाने के लिए मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। 

तुला राशि

राशिफल 4 जनवरी 2022
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 जनवरी 2022

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लवमेट्स को उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को सफलता मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। 

धनु राशि

राशिफल 4 जनवरी 2022
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 जनवरी 2022

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रेस्टोरेंट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आप अपने काम समय से पूरा कर लेंगे। सेल्स का काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा। शैक्षणिक संस्थानों में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। 

मकर राशि

आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज उनकी परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आयेगी।

कुंभ राशि

राशिफल 4 जनवरी 2022
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 जनवरी 2022

आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

मीन राशि

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

Vastu Tips: इस दिशा में रखें हरी रंग की चीजें, प्रगृति के खुलेंगे नए रास्ते

Vastu Tips: घर में मौजूद लाल रंग की वस्तुओं को इस दिशा में रखने से मिलेगा लाभ

Vastu Tips: घर में पीले रंग की वस्तुओं को इस दिशा में रखने से मिलेगा लाभ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल