1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों की परेशानी दूर होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें

23 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों की परेशानी दूर होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2019 03:36 pm IST,  Updated : Jun 22, 2019 03:36 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र है। शतभिषा नक्षत्र आज 24 बजकर7 मिनट तक रहेगा। शतभिषा का अर्थ होता है- सौ चिकित्सक।

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि- आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढा़व की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें । इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा । स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा । घर के मंदिर में घी के दीये जलाएं , मनोकामना पूरी होंगी ।

मकर राशि- आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज उनका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो सकता है। जहां से आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाएं किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपनी ज्वैलरी के प्रति सतर्क रहें । पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्र आज घर से बाहर निकलते समय दही खाएं,  सफलता जरूर हासिल होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।