1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों की परेशानी दूर होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें

23 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों की परेशानी दूर होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2019 03:36 pm IST,  Updated : Jun 22, 2019 03:36 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र है। शतभिषा नक्षत्र आज 24 बजकर7 मिनट तक रहेगा। शतभिषा का अर्थ होता है- सौ चिकित्सक।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि- आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे आज वो पूरा हो जाएगा।  आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। कामकाज में आज नए तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जाएंगे । ब्राह्मण को अनाज दान में दें, परिवार में खुशियां आएंगी ।

मीन राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए जाएंगे। पार्ट्नर की पसंद की कोई अच्छी चीज़ खरीदने का मूड बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरूरत है। गाय को रोटी खिलाएं , तनाव कम होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।