1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 अप्रैल राशिफल: बुधवार का राशिफल इन राशियों के लिए खोल देगा किस्मत का ताला वहीं ये लोग रहें संभलकर

24 अप्रैल राशिफल: बुधवार का राशिफल इन राशियों के लिए खोल देगा किस्मत का ताला वहीं ये लोग रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2019 06:24 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 09:03 am IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज कुमार योग और शिव योग है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

24 april 2019 horoscope- India TV Hindi
24 april 2019 horoscope

धर्म डेस्क: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज कुमार योग और शिव योग है। कुमार योग आज शाम 06 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ये योग मैत्री और विद्या प्राप्ति में भी बहुत ही सहायक है। वहीं आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक बन रहा शिव योग विशेष रूप से मंत्र प्रयोग में सफलता दिलाता है। इसके अलावा आपको बता दें कि आज शाम 06 बजकर 35 मिनट तक मूल नक्षत्र भी है, जिसका संबंध केतु ग्रह से है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश के बारें में।  

मेष राशि

आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे कोई बड़ी खुशी मिलेगी। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने की संभावना है। शाम को आप एक साथ टाईम भी स्पेंड कर सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। ये भी पढ़ें- आज रात गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, गुरु की उल्टी चाल से बचकर रहें मेष, तुला और मीन राशि के जातक

वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आपके रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहन के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा। मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं,  आपको तरक्की मिलेगी। ये भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अप्रैल: इस सप्ताह एक साथ 2 ग्रह कर रहे है राशिपरविर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल