1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 जुलाई 2018 राशिफल: मूल नक्षत्र में बन रहा है एन्द्र योग, इन राशियों के छटेंगे दुख के बादल

25 जुलाई 2018 राशिफल: मूल नक्षत्र में बन रहा है एन्द्र योग, इन राशियों के छटेंगे दुख के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 11:53 pm IST

आज बुधवार होने के साथ-साथ मूल नक्षत्र है। जिसके कारण एन्द्र योग बन रहा है। इस योग का असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 25 july 2018
Horoscope 25 july 2018

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार भी आएगा। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। जरुरतमंद को भोजन कराएं, दिन खुशियों से भरा रहेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। आज आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा।  तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल