1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों को मिल सकता है उनका प्यार, मां दुर्गा को चढ़ाएं लाल चुनरी

25 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों को मिल सकता है उनका प्यार, मां दुर्गा को चढ़ाएं लाल चुनरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Nov 24, 2018 01:59 pm IST

आज मार्गशीष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 06:38 पर ही समाप्त हो चुकी है, फिलहाल मार्गशीष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि चल रही है जो कि आज पूरा दिन पार करके अगली सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। आज की सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, आज के दिन सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर नेपच्यून ग्रह कुंभ राशि में मार्गी हो चुका है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नज़र आ रहे हैं । पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे । इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं । घर का वातावरण शांतिदायक रहेगा । आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा । जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी परेशानियों का हल होगा।

कर्क राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है । कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं । आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे । कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है । हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपके सभी दुःखों का निवारण होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल