1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों को मिल सकता है उनका प्यार, मां दुर्गा को चढ़ाएं लाल चुनरी

25 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशि वालों को मिल सकता है उनका प्यार, मां दुर्गा को चढ़ाएं लाल चुनरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Nov 24, 2018 01:59 pm IST

आज मार्गशीष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 06:38 पर ही समाप्त हो चुकी है, फिलहाल मार्गशीष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि चल रही है जो कि आज पूरा दिन पार करके अगली सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। आज की सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, आज के दिन सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर नेपच्यून ग्रह कुंभ राशि में मार्गी हो चुका है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । इस राशि के लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा । जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे । आज आर्थिक
स्थिति सामान्य रहेगी । इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आयेंगी । माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, बदलते मौसम में उनका खास ख्याल रखें । माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी । Violet, 1

कन्या राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे । घर में खुशनुमा माहौल बनेगा । इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे । किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे । आज चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे ।  माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी कार्य समय के मुताबिक होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल