1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 मार्च राशिफल: मेष से लेकर सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा, वहीं अन्य राशि के जातक रहें संभलकर

27 मार्च राशिफल: मेष से लेकर सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा, वहीं अन्य राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 10:21 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज के दिन सुबह 08:19 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 27 march 2019
Horoscope 27 march 2019

कुंभ राशि
आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस का काम आसानी से पूरा हो जायेगा। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी। 'ॐ' शब्द का 11  बार उच्चारण करें, संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल