1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 मई राशिफल: कन्या राशि वालों के रिश्तों में हो सकती है अन-बन, करें ये उपाय

27 मई राशिफल: कन्या राशि वालों के रिश्तों में हो सकती है अन-बन, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 26, 2019 02:51 pm IST,  Updated : May 27, 2019 10:07 am IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आज के दिन माता शीतला की विधि-पूर्वक पूजा करके उन्हें बांसी भोजनका भोग लगाने की परंपरा है।

rashifal 2019- India TV Hindi
rashifal 2019

नई दिल्ली: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आज के दिन माता शीतला की विधि-पूर्वक पूजा करके उन्हें बांसी भोजन

का भोग लगाने की परंपरा है। साथ ही खुद भी प्रसाद के रूप में बांसी भोजन का सेवन करना चाहिए।.... इसके अलावा आज शाम 04 बजकर 13 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र भी रहेगा। अतः आज के दिन शतभिषा नक्षत्र के दौरान कौन-से खास उपाय करके आप जीवन में उन्नति पा सकते हैं, आज हम इसकी चर्चा करेंगे।

मेष राशि - आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है । कंप्यूटर इंजीनियर्स के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा । साथ ही साइंस स्टूडेंट्स के लिए भी दिन खासतौर पर फायदेमंद रहने वाला है । आज आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो जायेगा । माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे । दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी टूर का प्लान बनायेंगे । व्यापारी वर्ग के लोगों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है । शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे ।

 वृष राशि - आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी । घर में भी सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे । मन-मुताबिक काम पूरा होने पर आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। आज योगा और कसरत करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।  आप अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं । आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा । कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी । जो स्टूडेंट्स टीचिंग के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी । ॐ नम: शिवाय मंत्र का 21 बार जप करें, आय में वृद्धि होगी ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल