1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 नवंबर 2018 राशिफल: हो रही है मघा नक्षत्र और चंद्रमा की युति, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

2 नवंबर 2018 राशिफल: हो रही है मघा नक्षत्र और चंद्रमा की युति, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 07:20 pm IST

Rashifal 2 November 2018:  आज सुबह 09:46 पर चन्द्रमा और मघा नक्षत्र की युति रहेगी। आज पूरा दिन पार करके रात 11 बजकर 59 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।

horoscope 2 November 2018- India TV Hindi
horoscope 2 November 2018

धर्म डेस्क: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 07:10 पर ही समाप्त हो चुकी है। फिलहाल दशमी तिथि चल रही है जो कि आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05:10 तक रहेगी। साथ ही आज सुबह 09:46 पर चन्द्रमा और मघा नक्षत्र की युति रहेगी। आज पूरा दिन पार करके रात 11 बजकर 59 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। मघा नक्षत्र केतु से संबंध रखता है, जो कि एक छाया ग्रह है। यूनानी ज्योतिष के अनुसार केतु यात्रा का स्वामी है और अन्त तक सहायता देने वाला है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम को निपटाने में सफल हो सकते हैं। आज घर की साफ-सफाई में बिजी रह सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिये शादी का रिश्ता आ सकता है। मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है। खास कामों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे।  मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।  (नवंबर माह में पड़ेगे धनतेरस, दीवाली, छठ पूजा सहित कई बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट )

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जा सकते हैं। आज आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचारों और नजरिये की जरूरत महसूस होगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सब कुछ अच्छा रहेगा। (नवंबर मासिक राशिफल 2018: दीवाली से लेकर अंत तक ऐसा बीतेगा राशिनुसार यह माह, मिलेगा इन राशियों को लाभ )

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल