1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 फरवरी राशिफल: आज है मौनी अमावस्या, इन राशि वाले जातक को मिल सकते हैं शुभ समाचार

4 फरवरी राशिफल: आज है मौनी अमावस्या, इन राशि वाले जातक को मिल सकते हैं शुभ समाचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2019 03:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 03:08 pm IST

आज मौनी अमावस्या है। साथ ही आज सोमवार का दिन भी है। आपको बता दूं कि शास्त्रों के अनुसार सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

rashifal 2019
rashifal 2019

मिथुन राशि - आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है । अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है । आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है । आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

कर्क राशि - आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से सीनियर्स से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं । किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें । जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं । कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए । सोचे हुए काम पूरे होंगे । किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा ।
माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी समस्या खत्म होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल