1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 फरवरी राशिफल: आज है मौनी अमावस्या, इन राशि वाले जातक को मिल सकते हैं शुभ समाचार

4 फरवरी राशिफल: आज है मौनी अमावस्या, इन राशि वाले जातक को मिल सकते हैं शुभ समाचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2019 03:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 03:08 pm IST

आज मौनी अमावस्या है। साथ ही आज सोमवार का दिन भी है। आपको बता दूं कि शास्त्रों के अनुसार सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

तुला राशि - आज आपका आपका पैसा कहीं अटक सकता है । बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है । जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं । किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है । आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा । आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा । गणेश जी को हल्दी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।

वृश्चिक राशि - आज आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है । आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर
देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है । आपका कोई नया दोस्त बन सकता है । किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है । आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी । बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी । शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनेंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल