1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 फरवरी राशिफल: आज है मौनी अमावस्या, इन राशि वाले जातक को मिल सकते हैं शुभ समाचार

4 फरवरी राशिफल: आज है मौनी अमावस्या, इन राशि वाले जातक को मिल सकते हैं शुभ समाचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2019 03:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 03:08 pm IST

आज मौनी अमावस्या है। साथ ही आज सोमवार का दिन भी है। आपको बता दूं कि शास्त्रों के अनुसार सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

कुंभ राशि - आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे । घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा । उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं । आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी । तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे । परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा । सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे । आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे । तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है । हनुमान मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । 

मीन राशि - आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है । आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं । इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा । आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं । आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा । किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा । शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल