1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 फरवरी राशिफल: आज है मौनी अमावस्या, इन राशि वाले जातक को मिल सकते हैं शुभ समाचार

4 फरवरी राशिफल: आज है मौनी अमावस्या, इन राशि वाले जातक को मिल सकते हैं शुभ समाचार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2019 03:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 03:08 pm IST

आज मौनी अमावस्या है। साथ ही आज सोमवार का दिन भी है। आपको बता दूं कि शास्त्रों के अनुसार सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

राशिफल 2019
राशिफल 2019

सिंह राशि - आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं । वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे । इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है । आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा । सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं । आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है । नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है । जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शिवलिंग पर मिश्री चढ़ाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । 

कन्या राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा । ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे । इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा । किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा । करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे । आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी । कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल