1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 मार्च राशिफल: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों के लिए बेहद खास है ये दिन

4 मार्च राशिफल: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों के लिए बेहद खास है ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 02:52 pm IST

आज महाशिवरात्रि व्रत है। आज के दिन भगवान शंकर, भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान शंकर की पूजा विशेष सिद्धियों को प्रदान करने वाली बतायी गयी है। आज के दिन भारत देश में विभिन्न जगहों पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों की पूजा का भी विशेष विधान है।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन राशि - आज आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा । आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे । आपके प्रयास सफल जरूर होंगे । कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी । अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा हो सकता है । सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पेंटिंग कोर्स में आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिल सकता है । शिव जी की आरती करें, आपकी सभी कोशिशें सफल होंगी । 

कर्क राशि - आज आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी । साथ ही रिश्तों में मधुरता आयेगी, लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं । किसी
काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है । आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है । उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए । रेग्युलर एक्सरसाइज पर भी आपको ध्यान देना चाहिए । शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल