1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 मार्च राशिफल: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों के लिए बेहद खास है ये दिन

4 मार्च राशिफल: आज है महाशिवरात्रि, इन राशियों के लिए बेहद खास है ये दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 02:52 pm IST

आज महाशिवरात्रि व्रत है। आज के दिन भगवान शंकर, भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान शंकर की पूजा विशेष सिद्धियों को प्रदान करने वाली बतायी गयी है। आज के दिन भारत देश में विभिन्न जगहों पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों की पूजा का भी विशेष विधान है।

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला राशि - आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए । व्यापार में धीमी गति से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं । आपके कुछ काम अटक सकते हैं । आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है । आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं । शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है । आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिल सकते हैं । पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा । बेल के पेड़ की पूजा करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।  

वृश्चिक राशि - आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं । इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है ।  
विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिल सकती है । आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी । दोस्त से जुड़ी कोई खास बात आपको पता चल सकती है। शिव मंदिर जाकर वहां की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, जीवन में सभी लोग मददगार साबित होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल